
ए ब्लॉक, 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली – 110001
हिंदी भाषा को आजकल विश्व स्तर पर जो सम्मान प्राप्त हो रहा है, उससे हम सब हिंदी प्रेमी उत्साहित हैं । हिंदी भाषा की मिठास और संप्रेषणीयता से प्रभावित प्रत्येक भारतीय अपने सामान्य कामकाज में हिंदी का प्रयोग करने लगा है । हिंदी का प्रयोग बैंकिंग क्षेत्र में भी उतना ही महत्व रखता है जितना अन्य किसी क्षेत्र में । हमारे बैंक द्वारा हिंदी भाषा को दिया जा रहा प्रोत्साहन कदम-कदम पर दिखाई दे रहा है । कंप्यूटरीकृत बैंकिंग में कोर-बैंकिंग के अंतर्गत सर्वप्रथम हमारे बैंक ने ग्राहकों के लिए पास-बुक एवं खाता-विवरणी हिंदी भाषा में भी जारी करना प्रारंभ कर दिया है । हम आंतरिक कामकाज में भी वार्षिक लक्ष्य प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं । इसके अतिरिक्त हमने राजभाषा नीति के अंतर्गत कंप्यूटर में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 'यूनीकोड' का प्रयोग करना भी प्रारंभ कर दिया है ।
बैंक का सीधा संपर्क ग्राहकों से होता है और इसके लिए यह अति आवश्यक है कि हम ग्राहकों से उनकी ही भाषा में बात करें । ग्राहकों से उनकी भाषा में बात करने से उनकी मांगों एवं समस्याओं को आसानी से समझा जा सकता है और उन्हें बेहतर सेवा प्रदान की जा सकती है । हमें जटिल शब्दों के स्थान पर सरल और बोलचाल की भाषा का प्रयोग करना है । किसी भी संस्थान के विकास में भाषा का योगदान सर्वोपरि होता है । हम ग्राहकों के साथ उनकी ही भाषा में पत्र-व्यवहार करें जिससे हमारे बैंक के व्यवसाय-विकास में उनका महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहे ।
राजभाषा के दृष्टिकोण से दिल्ली मंडल 'क' क्षेत्र में होने के कारण हमारा संवैधानिक दायित्व भी बढ़ जाता है । हमारी सभी शाखाओं में राजभाषा नीति का उचित तरीके से पालन किया जा रहा है । कंप्यूटर युग में भी भारतीय स्टेट बैंक ने हिंदी के महत्व को कहीं भी कम नहीं होने दिया है । दिल्ली मंडल की साईट पर राजभाषा विभाग का लिंक भी बना हुआ है । वर्तमान में संपूर्ण विश्व में हिंदी भाषा की बढ़ती लोकप्रियता से मनोबल में और वृद्धि हुई है ।

भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली प्रशासनिक कार्यालय,
ए ब्लॉक, 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली – 110001
श्री पी.के. शर्मा
सहायक महाप्रबंधक
9810238077
23340355
23340355
श्रीमती नीता पांडेय
प्रबंधक
9910029899
23407905
23340355
n.pandey@sbi.co.in
भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय,
डी ब्लॉक, राजभाषा विभाग, 7वीं मंजिल, 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली : 110 001
011-23343139
011-23343139