Banks
sunil
     
  इण्डियन ओवरसीज बैंक क्षेत्रीय कार्यालय दिल्‍ली – प्रथम हिन्‍दी दिवस समारोह पर रिपोर्ट
 
     
 
हम सहर्ष सूचित करते हैं कि दिनांक 16-09-2009 को अपने क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में हिन्‍दी दिवस समारोह एवं पुरस्‍कार वितरण का आयोजन श्री अशोक शंकर महाप्रबंधक की अध्‍यक्षता में किया गया। श्री डी. के. पांडेय, संयुक्‍त सचिव, राजभाषा विभाग, ग्रह मंत्रालय को मुख्‍य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया। हिन्‍दी समारोह का प्रारम्‍भ श्री अभिषेक सिंह की ईश वन्‍दना के साथ हुआ। श्री जगदीश चन्‍द्र, वरिष्‍ठ प्रबंधक, ने मुख्‍य अतिथि, महा प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महा प्रबंधक एवं बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक स्‍वागत किया। आपने स्‍वागत भाषण में सदस्‍यों को अवगत कराया कि हमारे बैंक को समय – समय पर भारतीय रिजर्व बैंक एवं भारत – सरकार द्वारा हिन्‍दी कार्यान्‍वयन में भी पुरस्‍कार मिल रहे हैं और अभी हाल ही में भारत सरकार से भी 2007-08 के लिए इन्दिरा गांधी प्रथम पंरस्‍कार के लिए राजभाषा एवं अधिकारीगण बधाई के पात्र हैं। इस प्रथम पुरस्‍कार को बनाए रखने के लिए अगसे हमारी और जिम्‍मेदारी बढ गई है। आपने हमारे बैंक तथा क्षेत्र में राजभाषा कार्यान्‍वयन की स्थिति के बारे में भी उपस्थित सदस्‍यों को जानकारी दी।
 
     
     
 
हिन्‍दी दिवस के अवसर पर प्राप्‍त गृह मंत्री, भारत सरकार के संदेश को श्री बद्री नारायण मीणा ने पढा। वित्‍त मंत्री महोदय से प्राप्‍त संदेश को सुश्री नीरज मलिक और हमारे बैंक के अध्‍यक्ष व प्रबंध निदेशक महोदय का हिन्‍दी संदेश श्रीमती एन एस गायत्री द्वारा पढा गया। उक्‍त संदेशों को सभी सदस्‍यों ने ध्‍यान से सुना। उपस्थित सदस्‍यों ने अपना काम काज हिन्‍दी में कार्य करने के लिए भी संकल्‍प लिया।
 
     
     
 
श्री एस डी पांडेय, संयुक्‍त सचिव, भारत – सरकार ने अपने संबोधन में सबसे पहले हमारे बैंक को इंदिरा गांधी शील्‍ड के लिए बधाई दी और आपने कहा कि आपके बैंक में अन्‍य बैंकों की तुलना में अधिक काम हो रहा है इसलिए भारत सरकार ने आपके बैंक को चुना है। आपने उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया कि हिंदी के प्रयोग को बढाने में अधिक से अधिक प्रयास करें और 2008-09 के लिए भी आपके बैंक को पुरस्‍कार प्राप्‍त हो।
 
     
 
श्री अशोक शंकर, महा प्रबंधक महोदय ने संयुक्‍त सचिव महोदय को हमारे निमन्‍त्रण को स्‍वीकार करने और अपने व्‍यस्‍त समय में से समय देने के लिए उन्‍हें धन्‍यवाद दिया। आपने संयुक्‍त सचिव महोदय को इसके लिए भी धन्‍यवाद दिया कि आपने हमारे बैंक को चुना। आपने आपने कहा कि अब हमारी जिम्‍मेदारी दुगनी हो गई है पहली कि राजभाषा शील्‍ड को दोबारा बरकरार बनाए रखना और दूसरी अपने बैंक में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना ।
 
     
 
श्री आर. के. शुकला, क्षेत्रीय सचिव, कर्मचारी संघ ने हिन्‍दी और अंग्रेजी के प्रयोग संबंधी कुछ उदाहरण प्रस्‍तुत किए और आपने कहा कि हिंदी को जो स्‍थान प्राप्‍त होना था वह अभी तक प्राप्‍त नहीं     हुआ है ।
 
     
 
श्री अशोक शंकर, महा प्रबंधक महोदय ने हिन्‍दी के अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया और हिन्‍दी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए और प्रतियोगिताओं में पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले सदस्‍यों को बधाइयॉं दीं । आपने कहा कि हमारे क्षेत्र में अन्‍य क्षेत्रों की तुलना में हिन्‍दी में अधिक कार्य हो रहा है और निर्धारित सभी लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । आपने हिन्‍दी दिवस के अवसर पर सभी सदस्‍यों से आग्रह किया कि सभी लोग किन्‍दी में काम करें जिससे हमारे क्षेत्र और क्षेत्र की शाखाओं को हिन्‍दी कार्यान्‍वयन में भारत सरकार ने विजेताओं को पुरस्‍कार प्रदान किए । हिन्‍दी अिवस के अवसर पर वर्ष 2007-08 के दौरान हिन्‍दी में अधिकतम काम करने वाले क्षेत्र के स्‍टाफ सदस्‍यों को भी प्रशस्ति - पत्र प्रदान किए । हिन्‍दी दिवस की प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को केन्द्रिय कार्यालय द्वारा निर्धारित राशि के पुरस्‍कार प्रदान किए ।
 
     
 
श्री नवल गुप्‍ता, सहायक महा प्रबंधक ने धन्‍यवाद ज्ञापन प्रस्‍तुत किया आपने कहा कि अब हमारे क्षेत्र में हिंदी अधिकारी पूर्णकालिक है इसलिए हमारे क्षेत्र में हिंदी कार्यान्‍वयन और अधिक होगा । आपने हिन्‍दी दिवस समारोह में संयुक्‍त-सचिव भारत सरकार, महा प्रबंधक, उप महा प्रबंधक को अपने व्‍यस्‍त समय में उपस्थित होने के लिए उनका आभार व्‍यक्‍त किया । जिन सदस्‍यों ने हिन्‍दी प्रतियोगिताओं में भाग लिया उन्‍हें भी धन्‍यवाद दिया । आपने मुख्‍य प्रबंधक गण, क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों, निर्णायक को उनकी उपस्थिति के लिए धन्‍यवाद दिया ।
 
     
 

हिन्‍दी दिवस के उपलक्ष्‍य में आयोजित की गईं विभिन्‍न हिन्‍दी प्रतियोगिताओं के विजेता निम्‍नानुसार हैं ।

 
     
 
1. हिन्‍दी निबंध एवं कहानी प्रतियोगिता
 
सर्वश्री / श्रीमती / सुश्री
1) निधि श्रीवास्‍तव 38261 सहा.प्रबंधक करोल बाग प्रथम पुरस्‍कार
2) राजीव कुमार  39186 सहा.प्रबंधक करोल बाग द्वितीय पुरस्‍कार
3) बद्रीनारायण मीना  7845 प्रबंधक क्षे. का. दिल्‍ली तृतीय पुरस्‍कार
4) सोनी लता मिंज 39479  सहा.प्रबंधक संसद मार्ग चतुर्थ पुरस्‍कार
5) हंस राज सिंह 8362 मुख्‍य प्रबंधक नारायणा विशेष पुरस्‍कार
 
     
 
2. हिन्‍दी पत्र लेखन एवं चित्र लेखन प्रतियोगिता
 
सर्वश्री / श्रीमती / सुश्री
1) शीला नायक 43416 सहा.प्रबंधक संसद मार्ग प्रथम पुरस्‍कार
2) जी. प्रसन्‍ना 37032 सहा.प्रबंधक क्षे. का. दिल्‍ली द्वितीय पुरस्‍कार
3) हरजीत सिंह 10553 वि. प्रबंधक क्षे. का. दिल्‍ली तृतीयपुरस्‍कार
4) सोनी लता मिंज 38126  सहा.प्रबंधक राजीव सर्कल चतुर्थ पुरस्‍कार
 
     
 
3. हिन्‍दी टिप्‍पण एवं प्रारूप प्रतियोगिता
 
सर्वश्री / श्रीमती / सुश्री
1) जितेन्‍द्र नाथ प्रसाद 12526 उप सहा.प्रबंधक करोल बाग प्रथम पुरस्‍कार
2) नेहा मीणा 39645 लिपिक करोल बाग द्वितीय पुरस्‍कार
3) प्रिया कपूर 38242 स. प्रबंधक संसद मार्ग तृतीय पुरस्‍कार
4) दीपांकर नंदी 37902  प्रबंधक संसद मार्ग चतुर्थ पुरस्‍कार
 
     
 
4. हिन्‍दी आशुभाषण प्रतियोगिता
 
सर्वश्री / श्रीमती / सुश्री
1) शालिनी सलूजा 38891 प्रबंधक क्षे. का. दिल्‍ली प्रथम पुरस्‍कार
2) विनोद कुमार शर्मा 15796 स. प्रबंधक आर्य समाज रोड द्वितीय पुरस्‍कार
3) नीरज मलिक --- लि/स क्षे. का. दिल्‍ली  तृतीयपुरस्‍कार
4) आशिष गुप्‍ता 38282  स. प्रबंधक क्षे. का. दिल्‍ली चतुर्थ पुरस्‍कार
 
     
   
  समारोह का समापन राष्‍ट्रगान के साथ हुआ ।  
     
     
     
              (जगदीश चन्‍द्र)
चरिष्‍ठ प्रबंधक – प्रथम पंक्ति
 
     
     
Bank

बैंक के स्‍थानीय  कार्यालय का पूरा पता

इंडियन ओवरसीज बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय,
रचना बिल्डिंग (तृतीय तल), 2, राजेंद्र प्‍लेस, पूसा रोड, नई दिल्ली : 110 008


कार्यालय प्रमुख का :

नाम :

श्री अशोक शंकर


पदनाम :

महाप्रबंधक


मोबाइल नंबर :

9958594466


दूरभाष नंबर :

25724838


फैक्‍स नंबर :

25757265


राजभाषा प्रभारी का :

नाम :

श्री देवदत्‍त शर्मा


पदनाम :

वरिष्‍ठ प्रबंधक


मोबाइल नंबर :

9871668170


दूरभाष नंबर :

25731322


फैक्‍स नंबर :

25757265


ईमेल पता :


बैंक के प्रधान कार्यालय का पूरा पता

इंडियन ओवरसीज बैंक, केंद्रीय कार्यालय,
762, अण्णा सलै, चेन्नई – 600002


दूरभाष नंबर :

044-2851951


फैक्‍स नंबर :

044-28551618